सीएमओ ने सिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बाराबंकी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी वर्मा ने मंगलवार को जनपद के सिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट का भी जायजा लिया और एएनएम व अन्य स्टाफ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
सीएमओ रामजी वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर पहुंचकर एएनएम जननी सुरक्षा योजना से जुड़े अन्य स्टाफ के साथ बैठक कर नियमित टीकाकरण कराए जाने, आयुष्मान कार्ड एसएमआईएस डाटा फीडिंग में भिन्नता न होने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य को भी देखा। कम टीकाकरण होने पर संबंधित कर्मचारी और अधिकारी को हिदायत दी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ हरप्रीत सिंह, डॉ अजय रावत, बीपीएम दिवाकर वर्मा, विजय कुमार, योगेश पांडेय, फार्मासिस्ट राजदेव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*