पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के चेतन आनंद जिलाध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को समर्पित ‘पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन’ (PWA) ने ‘देवप्रभा न्यूज’ के संपादक चेतन आनंद को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारों को सारे मतभेद भुलाकर अपने अधिकार एवं हितों की रक्षा के लिए संगठित होना आवश्यक है। आपसी मतभेद को मनभेद न बनाएं, पत्रकारों की आपसी गुटबाजी का ही नतीजा है कि हम सभी अब तक कई साथियों को खो चुके हैं, इसके बावजूद उन पत्रकारों को अबतक न्याय नहीं मिल पाया है।
गुरुवार, 28 अक्टूबर को बच्चन ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप ने पत्र,पत्रकार और पत्रकारिता की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर किया है। बड़े पैमाने पर पत्रकारों की छटनी से पत्रकारिता में बेरोजगारी का दौर बढ़ा है। हमें इस बारे में भी गंभीरता से सोचना होगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि लेखक, पत्रकार एवं कवि चेतन आनंद के जुड़ने से पीडब्ल्यूए और मजबूत होगा। साथ ही हम पत्रकार हितों की रक्षा के लिए पहले से अधिक कामयाब होंगे। वहीं चेतन आनंद ने पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन का गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर आभार जताते हुए कहा है कि वह पत्रकारों की एकता व उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*