शंभू दयाल कालेज में नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम में हुए बदलाव से विद्यार्थियों को कराया अवगत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल पीजी कॉलेज में बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश मिश्रा एवं अन्य शिक्षक साथियों ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ. शिल्पी जिंदल ने नई शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रम में बदलाव से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली आदि अन्य तथ्यों की जानकारी भी दी।
गुरुवार, 25 नवम्बर को आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अखिलेश मिश्रा ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और कहा कि महाविद्यालय निरन्तर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रयासरत है।ओरिएन्टेशन कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक पहल है। विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने कहा कि आप महाविद्यालय में अध्ययन करते हुए न केवल जीवन लक्ष्य को प्राप्त करें वरन् अपना, अपने माता-पिता और महाविद्यालय का नाम भी रोशन करें।
कार्यक्र में डॉ. गीता पांडेय, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मिति पांडेय, आनन्द दुबे, डॉ. वीएस राय, डॉ. रोचना मित्तल, डॉ. दिव्या अग्रवाल, डॉ. शिल्पी जिन्दल, डॉ. रश्मि गोयल, डॉ. एसके अग्रवाल एवं विनोद वर्मा ने अपने-अपने विभाग एवं पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को अवगत कराने के साथ-साथ विभाग द्वारा की जाने वाली अन्य गतिविधियों की जानकारी भी प्रदान की। साथ ही महाविद्यालय की विभिन्न समितियों ने भी छात्र-छात्राओं को तमाम जानकारियों से परिचित कराया।
डॉ. नीलम गर्ग, अनिल चौहान, सुश्री प्रियंका गंगवार, डॉ. प्रवीण कुमार, साकेत शिसौदिया ने क्रमशः सांस्कृतिक समिति, पत्रिका समिति, अनुशासन समिति एनएसएस, एनसीसी एवं कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उर्विजा शर्मा ने किया और समापन राष्ट्रगान के उपरांत हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*