महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर करेंगे जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन सोसायटी में महिला उन्नति संस्था ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर चर्चा की गई। संस्थापक डा राहुल वर्मा ने संस्था के सदस्यों से कहा कि वे ‘महिला सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान को शिक्षण संस्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाएं, तभी इसकी सार्थकता होगी।
रविवार, 12 दिसंबर की बैठक में उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। एकता भटनागर को उपाध्यक्ष और दीपा भाटिया को महासचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा जनपद गौतमबुद्ध नगर की कार्यकारिणी का भी विस्तार हुआ है। वंदना शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, इंदु यादव को महासचिव और मीना देवी को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। इस मौके पर संस्था की प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल मौजूद रहीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही एक सशक्त टीम का गठन कर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति गांव-गांव शहर-शहर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बैठक में मनोज झा, रेनूबाला शर्मा, देवेंद्र चंदीला, श्वेता त्यागी, विजय तंवर, पूजा भगिया, आरती शर्मा, गीतांजलि शर्मा और अनिल भाटी आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*