राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर 31 स्थित निठारी में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अब तक किए गए कार्यों और आगे की रणनीति को लेकर एक बैठक की। जिसमें 23 जनवरी को प्रस्तावित सम्मान समारोह के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नए सदस्यों को जोड़ने, अवार्डियों की सूची तैयार करने, अन्य प्रदेशों में संस्था का विस्तार करने और कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते ताजा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
गुरुवार, 6 जनवरी की बैठक में ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन, चेयरमैन अरुण कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना, राष्ट्रीय सचिव लाल सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन झा, कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती अर्चना त्यागी, राहुल अवाना आदि उपस्थित रहे। बैठक में 1- 15 जनवरी तक सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को कम से कम 10 सदस्य संस्था से जोड़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके अलावा 10 जनवरी तक उन शिक्षकों, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है जिन्हें 23 जनवरी को संस्था द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना है। साथ ही सभी सदस्यों को दिशा-निर्देश दिया गया कि वे सभी सोशल मीडिया के माध्यम से संस्था का प्रचार-प्रसार करें।


Leave a Reply