प्रेरणा में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर संगोष्ठी आयोजित

प्रतीक खरे/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित प्रेरणा शोध संस्थान न्यास में बुधवार को स्वामी विवेकानन्द जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के सदस्यों ने सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद राम कुमार शर्मा (पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती विद्यामंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर, मेरठ प्रान्त) ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन को याद करते हुए कहा कि हमें स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के समय बच्चे सांता क्लॉज और सुपरमैन को तो जानते है लेकिन बड़े ही दुख की बात है कि वह स्वामी विवेकानन्द जी के बारे में नहीं जानते। हमें इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान संस्थान के अन्य सदस्यों ने भी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में वीरेन्द्र पोखरियाल, दिनेश सिंह, डॉ. प्रताप निर्भय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*