राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यालय के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार की सुबह से ही चौधरी अजीत सिंह हॉल में चहल-पहल शुरू हो गई थी। सभी अध्यापिकाएं एक दूसरे को बधाई देने के साथ-साथ आत्मगौरव का अनुभव कर रही थीं।
8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ समन्वयक महोदया के साथ-साथ अन्य अध्यापिकाओं ने भी आधुनिक महिला के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं सामाजिक आर्थिक दायित्वों के निर्वाह में उनकी भूमिका का वर्णन करते हुए महिला सशक्तिकरण तथा समाज में उनके लिए यथोचित सम्मान का समर्थन करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
सामूहिक चर्चा के पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने सभी अध्यापिकाओं के साथ मिलकर केक कटवाया तथा एक बार फिर से सभी को ‘महिला दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


Leave a Reply