राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कन्हैया कुन्ज गिरधरपुर सुनारसी छपरौला के शिव मंदिर/ चित्रगुप्त मन्दिर में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी जितेन्द्र बच्चन रहे। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
रविवार, 20 मार्च को चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित पूजा-आरती के कार्यक्रम के पश्चात संस्था के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव के निवास पर होली मिलन समारोह मनाया गया। जिनमें दिल्ली-एनसीआर के कायस्थों की कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें ऑल इंडिया कायस्थ काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश जितेन्द्र बच्चन, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष चित्रांश विजय कुमार श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक व श्री चित्रगुप्त मिशन ट्रस्ट गोविंदपुरम गाजियाबाद के चित्रांश संजीव सक्सेना आदि शामिल रहे।
अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि समारोह का शुभारंभ चि. शरद चन्द श्रीवास्तव की होली कविता से हुआ। इसके बाद सम्मानित अथितियों ने कायस्थ हित में अपनी-अपनी बातें रखी। समारोह में संस्था के संरक्षक चि. बीबी सक्सेना, उपाध्यक्ष चि. अरबिन्द श्रीवास्तव, संगठन मंत्री चि. गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष चि. विपुल सक्सेना, चि. डॉक्टर वृज किशोर श्रीवास्तव, चि. नवनीत श्रीवास्तव, चि. नवीन श्रीवास्तव, चि. अश्वनी श्रीवास्तव, चि. अविनाश श्रीवास्तव, चि. मुकेश सक्सेना, चि, शिवा श्रीवास्तव, चि. अमरीश श्रीवास्तव, चि. प्रोफेसर अनिल श्रीवास्तव, चि. राजेश श्रीवास्तव, चि. एसके श्रीवास्तव, मीडियाकर्मी आरएस श्रीवास्तव, परमानंद सागर, चि. अखिलेश श्रीवास्तव, चि. छोटू श्रीवास्तव, चि. राजन श्रीवास्तव, चि. अभिषेक श्रीवास्तव, चि. प्रांजल श्रीवास्तव, चि. अंकित श्रीवास्तव और महिला इकाई की अध्यक्ष चित्रांशी लक्ष्मी श्रीवास्तव, चि. सुमन श्रीवास्तव, चि. विनीत श्रीवास्तव, चि. अलका श्रीवास्तव, चि. माधुरी श्रीवास्तव, चि. शिल्पी श्रीवास्तव, चि. प्रीति श्रीवास्तव, चि. शशिप्रभा श्रीवास्तव, चि. अंकिता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। सभी ने अभिवादन स्वीकार करते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रीत भोज का सभी ने आनंद लिया और चित्रांश अशोक श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त के जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


Leave a Reply