अलकंरण समारोह में बच्चों के हुनर देख अभिभावक मंत्रमुग्ध

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल द्वारा शनिवार को पूव प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए अलकंरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन तथा मुख्य अतिथि भावना शर्मा (प्रसिद्ध ज्योतिष विद, वास्तविुविद एवं प्रेरक वक्ता) और सम्मानित अतिथि प्रियांक जोशी के स्वागत के साथ हुआ। नन्हे-मुन्नों ने अतिथियों एवं अभिभावकों का हार्दिक अभिनदंन करते हुए स्वागत गान प्रस्ततु किया तथा प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू शर्मा ने अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
श्रीमती रेनू शर्मा के द्वारा विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों को दर्शाती हुई रिपोर्ट प्रस्ततु की गई। इसके बाद पूर्व प्राथमिक विभाग के नन्हे-मुन्नों की आकर्षक पाठ्यक्रम सह- संबंधी गतिविधियों की प्रस्तुति की गई। क्रमशः यू.के.जी. रोज, यू.के.जी. लोटस तथा यू.के.जी. ट्यूलिप के विद्यार्थियों का अलकंरण समारोह सपंन्न हुआ। बीच-बीच में नन्हे-मुन्नों द्वारा आकर्षक नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबरू कर रही थीं, वहीं अलकंरण की वेश-भूषा में सजे अपने नन्हे-मुन्नों को देख दर्शक अभिभावक गर्व और आनदं का मिश्रित अनभुव कर रहे थे।
मुख्य अतिथि श्रीमती भावना शर्मा ने आनदं से अभिभतू होते हुए बच्चों के इस कार्यक्रम में बिताए क्षणों को अनमोल बताते हुए बच्चों के उत्साह एवं कौशल की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभ आशीष प्रदान किया। अतं में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने समस्त अतिथियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद प्रेषित कर समारोह का समापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*