अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (राष्ट्रीय) ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन रहे
राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित प्राचीन शिवकुटी एवं चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (राष्ट्रीय) के द्वारा भगवान चित्रगुप्त मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन रहे। पंडित राजेंद्र चतुर्वेदी ने जजमान सुनील श्रीवास्तव और उनकी पत्नी किरण श्रीवास्तव के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न कराई। साथ ही कायस्थ महिलाओं ने इस अवसर पर भजन-कीर्तन कर वातावरण को और धार्मिक बना दिया।
संस्था के महासचिव विजय कुमार श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि शनिवार, 2 अप्रैल को आयोजित भगवान चित्रगुप्त मूर्ति स्थापना दिवस समारोह में संस्था के अधिकतर राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने भगवान चित्रगुप्त की आरती की और कायस्थ समाज के हितों की रक्षा के लिए अपना सहयोग लगातार देते रहने के लिए कहा है। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश प्रमुख कार्यक्रम संयोजक रागिनी श्रीवास्तव, प्रदेश प्रमुख रेनू श्रीवास्तव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव आदि ने धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्री चित्रगुप्त स्थापना दिवस समारोह मनाने से पहले संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से गोरखपुर के सुरेन्द्र श्रीवास्तव को अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने अपने मनोनयन के लिए सभी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह जीवनप्रयंत भगवान चित्रगुप्त की प्रेरणा से कायस्थ समाज के हित में कार्य करते रहेंगे। इसके बाद विजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रसाद वितरण करने के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम का समापन कियाl

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*