राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। आज के आधुनिक युग में शिक्षा हर वर्ग के लिए जरूरी है, चाहे वह बुजुर्ग हो या नौजवान! हमारे देश की प्रगति व उन्नति शिक्षा पर ही निर्भर है। शहरों के मुकाबले गांव में शिक्षा का अभाव अभी भी बहुत है। इसी के मद्देनजर नोएडा सेक्टर 86 के इलाहाबास, याकूबपुर गांव में न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा व स्कूल भेजने का संदेश दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता त्यागी ने बताया कि शिक्षा की जड़ें बेशक कड़वी होती हैं लेकिन उसका फल सदैव मीठा होता है। शिक्षा के बिना एक आदमी अपने आप को अधूरा पाता है और शिक्षा के चाबी के बिना आप सफलता के दरवाजे नहीं खोल सकते। वहीं रैली संचालक दिवाकर त्यागी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए शिक्षा का महत्व बताया और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भी उन्हें प्रेरित किया।
शिक्षिका मंजू मेहता ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है व अपने सपने को पूरा करने के लिए शिक्षा ही एक मात्र माध्यम है। इस मौके पर शिक्षिका अनीता शर्मा, सुषमा झा, सरस्वती रथ, आरती, नेहा, रागिनी व विष्णु गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply