सनातन धर्म मंदिर में घरेलू महिलाओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। महिला उन्नति संस्था द्वारा नवरात्र के अवसर पर चलाए जा रहे नौ दिवसीय महिला जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नोएडा महानगर इकाई द्वारा नोएडा के सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में “गृह लक्ष्मी सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने घरेलू महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मीडिया प्रभारी वंदना झा ने बताया कि नोएडा महानगर अध्यक्ष वंदना शर्मा ने घरेलू महिलाओं को सम्मानित करने का संगठन के माध्यम से अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत गांवों में जाकर घरेलू महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर संस्था के कार्यकर्ता सम्मानित करते हैं। आज के कार्यक्रम में मीना देवी, कनक लता आदि सदस्य मौजूद रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*