राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास के लिए समर्पित सामाजिक संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के द्वारा गरीब बच्चों के साथ श्रीराम नवमी मनाई गई। संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में बच्चों को खाने-पीने की सामग्री वितरत की, खिलौने बांटे और उपहार दिए। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की है।
उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर 108 की झुग्गियों में संस्था की महासचिव श्रीमती श्वेता त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा साह आदि ने गरीब बच्चों को खाने की सामग्री, वस्त्र एवं शिक्षा से संबंधित वस्तुएं वितरित की। साथ ही शिक्षा के प्रति भी बच्चों को जागरूक किया। बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर संस्था की संस्था की वरिष्ठ सदस्य मंजू मेहता, सदस्य ज्योति त्यागी, राजीव साह, सुषमा झा आदि उपस्थित रहे। नोएडा में ही स्थित निठारी में संस्था की कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना ने द अर्थ पैराडाइज स्कूल में कन्याओं को भोजन कराया। उन्हें कॉपी-किताब देखकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकें।
समाजिक कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की सक्रिय सदस्य ज्योति त्यागी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी की झुग्गियों बस्तियों के बीच गईं और वहां के गरीब बच्चों को खाद्य सामग्री व वस्त्र वितरण कर उनके साथ श्रीराम नवमी मनाई। उन्होंने इस अवसर पर अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा परमो धर्म है। गरीब और बेसहारा बच्चों के साथ उपहार आदि देकर इनकी खुशी दोगुनी की जा सकती है। इन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए जिससे वे अपने सुंदर भविष्य का निर्माण कर सकें।


Leave a Reply