राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। युवा संघर्ष सोशल फाउंडेशन के द्वारा शुक्रवार को आदर्श ज्ञान वाटिका स्कूल में स्वस्थ नोएडा मिशन का शुभारंभ किया गया। इसके तहत नेत्र रोग एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। तिरुपति चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से डॉक्टर इंसा, दिव्या, लिसा, छाया आदि ने शिविर में आए लोगों की जांच-पड़ताल की। साथ ही आंखों की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
मानस हॉस्पिटल की तरफ से हेल्थ चेकअप कैंप में डॉ एसके शुक्ला, सुरेश शर्मा, संजीव सिंह, श्रद्धा ने बच्चों की जांच कर उनके पोषण तथा स्वास्थ्य के बारे में बताया-समझाया। विद्यालय की तरफ से सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। कुल 200 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। इस मौके पर मौजूद फोनरवा के उपाध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि आज के युवा नेत्र विकार तथा कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। अगर हम सही समय पर देखभाल नहीं करेंगे तो छोटी-मोटी परेशानियां धीरे-धीरे बड़ी बीमारी का आकार ले लेती हैं। भविष्य में लोगों का इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
कार्यक्रम में डॉ अब्बास, रेखा चौहान, दीपा देवी, आकाश प्रजापति, दिनेश कुमार, प्राची अर्पित, दीपक मिश्रा, नूतन, मृत्युंजय, सचिन गुप्ता, मनीष पांडे आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply