‘ज्योति जगाए बैठे हैं’ का विमोचन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। गुरुवार को कुछ अद्भुत संयोग बना। हिन्दी के पांच श्रेष्ठ ग़ज़लकार गौड़‌ सौंदर्यम, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित संयोजक कमलेश भट्ट कमल के आवास पर एकत्रित हुए। डॉ. सुरेंद्र सिंघल (अध्यक्ष), डॉ विनोद कुमार गुप्त ‘शलभ’ (मुख्य अतिथि), प्रताप सोमवंशी (विशिष्ट अतिथि), विज्ञान व्रत एवं वीरेंद्र कुमार शेखर की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। प्रताप सोमवंशी की 26 मई को वैवाहिक वर्षगांठ थी और डॉक्टर सुरेन्द्र सिंघल जीवन के 75वें बरस में प्रवेश का दूसरा दिन था। इन सभी की उपस्थिति में दिल्ली से प्रकाशित होकर प्राप्त हुए कमलेश भट्ट कमल के नए ग़ज़ल संग्रह ‘ज्योति जगाए बैठे हैं’ का लोकार्पण संपन्न हुआ।
प्रारंभिक औपचारिकताओं के पश्चात कोई दो घंटे ग़ज़ल पाठ का कार्यक्रम चला और प्राय सभी रचनाकारों ने अपनी पांच-पांच ग़ज़लें सुनाईं। वी.के. शेखर,
विज्ञान व्रत, प्रताप सोमवंशी, विनोद प्रकाश गुप्त शलभ, डॉ. सुरेन्द्र सिंघल के अलावा कार्यक्रम में कमलेश भट्ट कमल का यह शेर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा –
सभी की नज़रों में ताज है बस,
किसी को इसकी नहीं है चिंता,
वहीं कहीं पर मलिन-मलिन सी है एक
यमुना भी आगरा में!
मंच संचालक कुसुम लता और विशाख भट्ट ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुमन सिंघल, डॉ. मीना शेखर, श्रीमती प्रताप सोमवंशी भी उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*