भाकियू की बैठक में महिलाओं ने लिया संघर्ष की संकल्प

जितेन्द्र जायसवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मसौली ब्लॉक के ग्राम बघौरा में संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व में करीब 200 महिलाओं ने किसानों के हक के लिए भारतीय किसान यूनियन के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया और संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है और किसी भी आंदोलन की सफलता में नारी शक्ति की अहम भूमिका होती है। बिना नारी शक्ति के हक और हुकूक की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। उन्होंने अन्य लोगों से भी भारतीय किसान यूनियन से जुड़ने और संगठन को मजबूत कर किसानों की लड़ाई को आगे बढ़ाने की अपील की।
बैठक को जिला प्रवक्ता सनत वर्मा, तहसील अध्यक्ष डॉ राम सजीवन वर्मा, राम सेवक रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मसौली भगवती प्रसाद, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिव नारायन, महिला ब्लॉक अध्यक्ष हरख संगीता देवी, तहसील अध्यक्ष सुनीता देवी, रानी धीमान आदि ने भी संबोधित किया। अंजू देवी को मसौली ब्लॉक अध्यक्ष, ममता वर्मा को तहसील उपाध्यक्ष व किरन मौर्या को महिला ब्लॉक महामंत्री मसौली मनोनीत किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*