राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सुभाष युवा मोर्चा संगठन ने अपना 34वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद मोर्चा के संस्थापक सदस्यों एवं वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि सुभाष युवा मोर्चा अपनी देशभक्ति की विचार धारा को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे लोगों को देश के क्रान्तिकारियों, शहीदों व देशभक्ति को जानने का मौका मिलता है, जिन्हें हम प्रायः भूलते जा रहे हैं।
शुक्रवार, 3 जून को आयोजित समारोह में सुभाषवादी भारतीय समाज पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 33 वर्षों से संस्था केवल और केवल देशभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों व शहीदों के ऊपर ही कार्य करती आ रही है। संस्था की शुरुआत 33 वर्ष पूर्व “सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब” के रूप में हुई थी और आज 33 वर्ष पूरे करने पर संस्था उत्तर भारत के कई प्रदेशों में, विभिन्न शहरों के युवाओं में देशभक्ति जागृत करने के प्रयास में लगी है।
स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरदत्त शर्मा गुरुजी, पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज शर्मा (हौदिया), समाजसेवी सिकंदर यादव आदि ने भी देश के लिए शहीदों के योगदान को याद किया। समाजसेवी श्यामवीर यादव ने देशभक्ति की कविताएं सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही किसान नेता सुभाष प्रधान, पंडित अशोक भारतीय, राम कुमार शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में अनिल सिन्हा प्रदेश प्रभारी (बिहार- उत्तर प्रदेश), अनिल मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सुजीत तिवारी, अवधेश सिंह, अजय श्रीवास्तव, प्रभाशंकर, विनोद अकेला, कमल यादव, पन्नालाल, प्रदीप तिवारी, पीके सिंह, ओमकार दीक्षित, राजेन्द्र यादव, अभिनन्दन तिवारी, रिषेक श्रीवास्तव, एनडी दीक्षित, अशोक शर्मा, हेमलता श्रीवास्तव, रश्मि त्यागी, चित्तोड़िया, दीपक वर्मा, मनोज शर्मा, सुरेश यादव डी.जी.सी, विनोद यादव, वागीश शर्मा, वीरेन्द्र कंडेरा, योगेश त्यागी, सुनील दत्त, हरेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, संदीप कुमार, अरविन्द प्रजापति, ओमप्रकाश भोला, हरीश शम्मी, नसरू मलिक, नईम, रिंकू, प्रवीण, सतेन्द्र कुमार, सुनील दत्त आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply