राष्ट्रीय जनमोर्चा के संपादक जितेन्द्र बच्चन और साहित्यकार प्रवीण कुमार सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित संस्कार भारती में इन दिनों साहित्यकार सुरेश पाल वर्मा ‘जसाला’ की कलाकृतियों की ‘चितेरा दर्पण’ के नाम से एक भव्य प्रदर्शनी चल रही है। इसका शुभारंभ 8 जून को हुआ था और 14 जून मंगलवार तक आमजनों के लिए खुली रहेगी। आज सोमवार, 13 जून को प्रदर्शनी में पहुंचे राष्ट्रीय जनमोर्चा के संपादक जितेन्द्र बच्चन को विशिष्ट अतिथि और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार को अतिथि के तौर पर श्री जसाला ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि सुरेश पाल वर्मा जसाला की कलाकृतियों में प्रकृति, पर्यावरण, संस्कृति, देश की धरोहर में प्राचीनता और नूतनता का प्यारा सम्मिश्रण है। भावों, उद्गारों व आभामय रंगों का नर्तन है। कुछ कलाकृतियों में तो रंगों के बहुआयामी फलक पर रस्सियों की मनोहारी कसीदाकारी है, जिसे देखकर मन कहता है कि इसे देखते ही रहें।
उन्होंने कहा कि बहुप्रतिष्ठित, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, वर्ण पिरामिड एवं मनका नवविधाओं के जनक सुरेशपाल वर्मा जसाला किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, साहित्य के क्षेत्र में उनका बहुमूल्य योगदान है। ऐसे सम्मानित पात्र के हृदय में साहित्य, कवियों और साहित्यकारों के लिए स्नेहिल भावों का भंडार है। साहित्य में वे अब तक दर्जनों सम्मान प्राप्त कर चुके हैं और शब्दों के कसीदाकार जसाला की एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशाधीन हैं, जिनका विमोचन एकसाथ दिसम्बर 2022 में होना है।
गाजियाबाद से आए साहित्यकार प्रवीण कुमार ने बताया कि आदरणीय सुरेश पाल वर्मा ‘जसाला’ के चित्रों की प्रदर्शनी देखकर अच्छा लगा।मौलिक चित्रकारी है। उन्हें बहुत बहुत बधाई। कार्यक्रम में कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*