प्रहलाद वर्मा फेडरल भारत के बने संपादक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार प्रह्लाद वर्मा को फेडरल भारत का संपादक बनाया गया है। इससे पहले वह देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों व राष्ट्रीय अखबारों में कार्यरत रहे। इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने उत्कृष्ट पत्रकारिता का बीड़ा उठाया है।
उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्मे प्रह्लाद वर्मा को पत्रकारिता का लगभग 40 वर्ष का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के रूप मे पत्रकारिता की शुरुआत की थी। बतौर एक जर्नलिस्ट, इनकी यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होने के पश्चात क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी रखा। हाल में ही उन्होंने फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता की शुरुआत की है।
श्री वर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि Federalbharat.com समाचार पोर्टल की शुरुआत देश के जाने-माने पॉलिटिकल स्ट्रैटिजिस्ट आशीष गुप्ता ने की थी, जो फेडरल भारत के संस्थापक के साथ-साथ प्रधान संपादक भी हैं। यह उनकी मीडिया कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड अंतर्गत कार्यरत हैं। फेडरल भारत अपने पाठकों को मुख्यतः नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली की खबरों के साथ-साथ नोएडा के आसपास के जिलों जैसे लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, मथुरा सहित अन्य स्थानों की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों से रूबरू कराता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*