राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद ईकाई सेक्टर 9 द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने कृष्ण कन्हैया की छठी महोत्सव पर जहां पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम किए, वहीं शाम को पुरोहित ने भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से स्नान कराने के बाद सुंदर वस्त्र धारण कराए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाते हुए जयकारे लगाए। इसके बाद भगवान को भोग लगाया गया। उसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मेयर श्रीमती आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, युवा महानगर अध्यक्ष मनोज गर्ग, सेक्टर-11 इकाई के अध्यक्ष शिशुपाल वर्मा, सुखविंदर, राकेश गुप्ता, राकेश कौशिक, नरेश राजपूत और युवा महानगर महामंत्री वसीम अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, मेयर आशा शर्मा और मनोज गर्ग ने व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव बरनवाल, महामंत्री विवेक अग्रवाल, समस्त कार्यकारिणी एवं व्यापारियों को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लेखराज माहौर, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, अरविंद सिंघल, गजे सिंह, पुनीत जैन, शिवम अग्रवाल, नितिन वर्मा, परवेज चौधरी, अनिल भट्ट, मोहम्मद आमिर, अक्षय चौधरी, रत्नेश पांडे आदि व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।


Leave a Reply