कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद का सभी पदों से इस्तीफा

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। आजाद का यह इस्तीफा ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने जा रही है और उसे अपने लिए नया अध्यक्ष भी चुनना है।
ज्ञात हो कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस संगठन के बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। वह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के साथ काम कर चुके हैं लेकिन जी-23 के सक्रिय सदस्य आजाद कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। आजाद की नाराजगी उस समय भी सामने आई जब उन्हें जम्मू और कश्मीर इकाई का कैंपेन कमेटी का चेयरमैन और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का सदस्य नियुक्त किया। इस नियुक्ति के कुछ घंटे बाद ही आजाद ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने त्यागपत्र की जो चिट्ठी लिखी है, उसमें उन्होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि राहुल ने पार्टी में लोकतंत्र खत्म कर दिया। कांग्रेस नेता ने अपनी चिट्ठी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी है। अपने पत्र में आजाद ने लिखा है, ‘सोनिया गांधी केवल नाम की अध्यक्ष हैं। सभी फैसले राहुल गांधी लेते हैं। वह बचकाना हरकत करते हैं। उन्होंने मेरे सुझावों को नजरंदाज किया।’

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*