जितेन्द्र बच्चन / राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 27 अगस्त की सुबह यहां चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में हिंडन विहार स्थित गार्बेज फैक्ट्री में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्थापित कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण देखने पहुंचे। इसके अलावा प्लास्टिक टूरिज्म सहित रैगी बाल गोपाल व निगम की कई अन्य योजनाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर और कई अधिकारी मौजूद रहे।
ज्ञात रहे कि सीएम योगी शुक्रवार, 26 अगस्त को मेरठ और हापुड़ के दौरे के बाद रात्रि विश्राम के लिए गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) की। डासना मुख्य मार्ग का निर्माण, लोनी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग, मसूरी समेकित विद्यालय का निर्माण, नूरनगर निवाड़ी, मधुबन बापूधाम, डासना, प्रताप विहार ईडब्ल्यूएस मकानों के निर्माण, हरनंदी पुल, मंडोला के चार लेन फ्लाईओवर, डूंडहेड़ा के निर्माणाधीन अस्पताल और पीएसी में बन रहे बैरक के बारे में जानकारी ली।
शनिवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद नगर निगम की जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का निरीक्षण किया, उनमें रेत मंडी स्थित गार्बेज फैक्ट्री, प्लास्टिक टूरिज्म तथा रैगी बाल गोपाल योजना शामिल हैं। उन्होंने देखा कि शहर के हित में किस प्रकार गाजियाबाद नगर निगम कार्य कर रहा है। उनके साथ नगर आयुक्त महोदय महेंद्र सिंह तवर भी उपस्थित रहे। महापौर आशा शर्मा भी उपस्थित रहीं।
नगर निगम की गार्बेज फैक्ट्री पहुंचने पर महापौर आशा शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पटका पहनाकर एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने फूलों का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गार्बेज फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कूड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण के साथ-साथ कूड़े से निकली गई वस्तुओं का उपयोग किस तरह किया जा रहा है, यह भ्ज्ञी देखा। नगर आयुक्त तंवर ने उन्हें बहुत बारीकी से बिंदुवार अवगत कराया।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में जहां शहर को कचरा मुक्त किया जा रहा है और प्लास्टिक जैसी वस्तुओं का रीसायकल कर यूज़ में लाया जा रहा है, वहीं सबसे महत्वपूर्ण रैग पिकर्स के बच्चों के लिए चलाई गई बाल गोपाल योजना पर भी प्रकाश डाला गया। स्वयं मुख्यमंत्री ने वहां पढ़ रहे बच्चों को उत्साहित करते हुए उन्हें टॉफी और चॉकलेट बांटे। इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक टूरिज्म का विस्तार करने के लिए निर्देशित किया। निगम की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी अधिकारियों को कहा। साथ ही महापौर के निवेदन पर 10 वेक्यूम सकर मशीनों का उद्घाटन किया, जिनके द्वारा व्यवसायिक क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ जनरल वीके सिंह और अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply