दिल्ली: समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया कैंप में 215 लोगों ने कराया फ्री फुल बॉडी हेल्थ चेकअप

विजय कुमार श्रीवास्तव/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर स्थित होली चौक पर फ्री फुल बॉडी हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नोएडा के सेक्टर 116 स्थित स्टैंडर्ड डायग्नोस्टिक सेंटर की पूरी टीम मौजूद रही। करीब 215 लोगों ने हेल्थ चेकअप कराया।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव ने शिविर का संचलान किया। उन्होंने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन के दिशा-निर्देश पर इस एक द्विवसीय स्वास्थ्य शिवर का रविवार की सुबह 6 बजे शुभारंभ किया गया, जो दोपहर करीब सवा बजे तक चलता रहा। स्थानीय लोगों ने फ्री हेल्थ कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संस्था के इस आयोजन के लिए उसकी प्रशंसा की है।
उन्होंने बताया कि शिविर संचालन में नरेश शर्मा ने मुख्य रूप से सहयोग किया। साथ ही इस मौके पर संस्था के सदस्य हिमाशु श्रीवास्तव एडवोकेट, स्टैंडर्ड डायग्नोस्टिक सेंटर की टीम, कृष्ण कुमार शर्मा, तनुज, हृतिक, प्रिंस, नवाब नागर, राजेन्द्र धेढ़ा, दिव्यांशु श्रीवास्तव, श्रेयांशु, वेदवती शर्मा, सुमित्रा आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*