राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। नोएडा सेक्टर 44 स्थित एक्सप्रेस ग्रीन सोसाइटी के पास माहिला उन्नति संस्था (भारत) की जिला इकाई ने गुरुवार की दोपहर जरूरतमंदों को भोजन और फलों को वितरण किया। साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।
जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा भोजन वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उन्होंने पृथ्वी और जल को दूषित होने के बारे में लोगों को कई सुझाव दिए। साथ ही भविष्य में आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा-पानी तथा पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया। संस्था की मीडिया प्रभारी वंदना झा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि जिले की टीम में शामिल उमा जायसवाल, मीना गौतम और नोएडा महानगर इकाई की मंजू शर्मा और कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply