राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरदोई। गौरव जन कल्याण संस्थान ने ग्राम कन्थाथोक में संस्था के संस्थापक गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र “मधुर” ने किया। साथ ही उन्होंने जिले के शहीद मेजर पंकज पाण्डेय के पिता अवधेश कुमार पाण्डेय को गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव स्मृति सम्मान 2022 से सम्मानित किया और इस अवसर पर जिंदपीर चौराहा का नाम मेजर पंकज पांडेय के नाम पर शीघ्र किए जाने की घोषणा की है।
बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 450 लोगों ने जांच कराई। अलग-अलग विशेषज्ञों की टीम में डॉ. अजय अस्थाना, डॉ. इमरान अंसारी, डॉ. सुयश खरे, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. एस.पी.अस्थाना आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुंजलता श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपिका श्रीवास्तव, संदीप कुमार गुप्ता, संदेश श्रीवास्तव, एसएन गुप्ता, अलोक गुप्ता, छूटाली सिंह, संजीव सिंह, बसंत श्रीवास्तव, कुशपाल सिंह, निश्चल खरे, सुमति अस्थाना आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply