समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अरुण सक्सेना को प्रदेश उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौपा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने संगठन का विस्तार करते हुए अरुण सक्सेना को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्ति किया है। इस मौके पर उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने सक्सेना को पत्र सौपते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि आप समाज के आखिरी व्यक्ति तक उसकी मदद के लिए जरूर पहुंचेंगे और संगठन को अपने सहयोग से एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।
अरुण सक्सेना वरिष्ठ समाजसेवी हैं। आतंकवाद विरोधी मोर्चा से भी जुड़े हैं और कोराना संकट के समय इन्होंने अस्पताल हो या समाज, तमाम लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई है। सरकार की योजनाओं को भी आगे बढ़ाने में मदद की है। उन्होंने एसकेएफआई के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पूरे समर्पण भाव से संस्था के लिए कार्य करेंगे। उनका प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाए। हरेक कार्यकर्ता गरीब बच्चों को शिक्षित कर और महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करे।
रविवार, 4 सितम्बर को शास्त्री नगर स्थित लिटिल इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अरुण सक्सेना को फूल-मालाओं से सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने समस्त देशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में जिन नए लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की है, उनका भी संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सदस्य कपिल सक्सेना और संतोष कौशिक आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*