गाजियाबाद की सबसे पुरानी श्री सुल्लामल रामलीला का निर्देशन करेंगी डायरेक्टर नीरा बक्शी

मनोज अग्रवाल / राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। जिले की ऐतिहासिक श्री सुल्लामल रामलीला का मंचन इस बार 19 सितंबर से शुरू होगा। अक्सर देखा गया है कि इस क्षेत्र में पुरुष निर्देशक ही ज्यादातर सामने आए हैं लेकिन शहर की सबसे पुरानी रामलीला का निर्देशन पहली महिला निर्देशक नीरा बक्शी करेंगी। इससे पहले उन्होंने शहर की जानी-मानी सबसे पुरानी लीला कही जाने वाली श्री सुल्लामल रामलीला का निर्देशन 2019 में किया था, जिसके लिए नीरा बक्शी को सर्वश्रेष्ठ लीला व सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान भी प्राप्त हुआ था।
अब एक बार फिर अपने मझे हुए कलाकारों की टीम के साथ नीरा बख्शी ने श्री सुल्लामल रामलीला के मंचन की कमान अपने हाथ में ली है। बुधवार को भूमि पूजन के अवसर पर निर्देशक नीरा बक्शी का कमेटी के महामंत्री दिनेश शर्मा और उपाध्यक्ष संजीव मित्तल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर नीरा बक्शी के निर्देशन में काम कर रहे कलाकारों ने लीला की कुछ खास झलकियां पेश की, जिसे तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लोगों ने बेहद पसंद किया। नीरा बक्शी ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन 19 सितम्बर से शुरू होगा और 26 सितम्बर को राम बरात नगर में भ्रमण करेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*