
राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इनरव्हील क्लब गाजियाबाद मेन द्वारा समाज कल्याण वृद्धाश्रम गांव दुहाई मुरादनगर में 11 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु नागपाल ने की। इस अवसर पर आश्रम के 65 सदस्यों के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए।
इनरव्हील क्लब गाजियाबाद की मीडिया प्रभारी अनीता राय ने बताया कि वितरित किए गए कपड़ों में स्वेटर्स,रजाई, कंबल इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड्स, पेन रिलीफ ऑइंटमेंट्स, बेडशीट, मॉस्किटो नेट, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन,10 लीटर का कुकर, गैस बर्नर स्टोव, एक गैस सिलेंडर, एक रेगुलेटर गैस पाइप आदि उपहार शामिल थे। इसके साथ ही सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन के व्यवस्था की गई थी। सभी वृद्धजनों ने पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया और भजन-गीत गाए।
कार्यक्रम में इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट की ओर से ओल्ड सिटीजंस कमेटी की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु गुप्ता भी उपस्थित रहीं। साथ ही इनरव्हील गाजियाबाद कल्ब की अध्यक्ष श्रीमती तरुणा शर्मा के साथ पीडीसी रंजना मोहन, श्रीमती बीना अग्रवाल, श्रीमती स्वतंत्र सहाय, श्रीमती सुमन गुप्ता, श्रीमती अनीता करनवाल, श्रीमती गीतिका बंसल, शिल्पा गोयल, श्रीमती दीपा गोयल, श्रीमती मीनू अग्रवाल आदि ने भी उपहार वितरण समारोह में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।


Leave a Reply