पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में फ्लोरेस हास्पिटल ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में फ्लोरेस हॉस्पिटल और जिला चिकित्सालय द्वारा संयुक्त रूप से विजयनगर स्थित एल ब्लॉक के सामुदायिक केंद्र में फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजेन किया गया। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा विधायक अतुल गर्ग, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार और फ्लोरेस अस्पताल के डायरेक्टर डॉ एम. के. सिंह उपस्थित रहे।
रविवार, 18 सितम्बर को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ एमके सिंह ने बताया कि आज के हेल्थ कैंप में कुल 60 लोगों की मुफ्त जांच की गई। जिन्हें किसी प्रकार की बीमारी मिली, उन्हें बेहतर इलाज के लिए संबंधित डॉक्टर ने सलाह दी। साथ ही कई ऐसे मरीजों ने भी स्वास्थ्य शिविर में आकर जांच कराई, जिन्हें दवा आदि भी फ्री दी गई। कुछ ऐसे भी मरीज मिले हैं जो बीमारी की जटिल समस्य से जूझ रहे हैं, उनका भी इलाज करने के लिए उचित परामर्श दिया गया है। डॉ सिंह ने बताया कि जल्द ही गाजियाबाद के अन्य क्षेत्रों में भी जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*