सुशील शर्मा/ राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ चिरंजीव विहार गाजियाबाद द्वारा मिशन स्वस्थ भारत के अंतर्गत रविवार 18 सितंबर को रक्त दान व स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान अस्पताल और मैक्स अस्पताल के सहयोग से 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में रक्तदान के अलावा ईसीजी, आंखों की जांच, शुगर, रक्तचाप की जांच की गई। साथ ही कार्डियोलॉजिस्ट एवम फिजिशियन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। ऑफिसर सिटी 2, राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के निवासियों के साथ-साथ कुल 80 लोगों ने जांच का लाभ उठाया। इस दौरान क्लब की प्रधान स्मृति खुराना, उनके पति अतुल खुराना, सचिव अजय कुमार, सदस्य संजय सिरोही, मोनिका कौशल, गौरव गुप्ता और सुरिंदर अरोरा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply