भारतीय राजनीति की मुख्यधारा होगी सुभास पार्टी : अशोक श्रीवास्तव

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को बराबर का सम्मान मिलता है तथा आगे बढ़ने का भी एक समान अवसर प्राप्त होता है। यही सोच हमारी पार्टी को अन्य पार्टी से अलग रखती है। यह कहना है सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव का। वह लखनऊ में आयोजित पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सम्मेलन में देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुभाषवादी पार्टी नई पार्टी है लेकिन पार्टी की विचारधारा भारत की हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति से ली गई है। जिस प्रकार थोड़े समय में ही पार्टी के प्रति भारतवासियों का रुझान बढ़ा है, उसके मद्देनजर हम कह सकते हैं कि आने वाले समय में सुभाषवादी पार्टी भारतीय राजनीति की मुख्यधारा होगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव लड़ेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने व्यक्तिगत कार्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।
सुभास पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य शहीदों, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रत्येक व्यवस्था राजनीति से जुड़ी है, इसलिए आज भारत की राजनीति में ऐसे लोगों की जरूरत है जो देश को उन्नति के पथ पर ले जाते हुए भारत माता की प्रत्येक संतान का विकास कर सकें। यादव ने कहा कि लेकिन आज जिन्होंने कभी भारत माता को आजाद कराने का कार्य नहीं किया, अंग्रेजों के वफादार रहें, वे लोग देश भक्ति के सर्टिफिकेट बांटते फिर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि देश की सत्ता ऐसे लोगों के हाथों में हो जिनकी आत्मा में भारत बसता है और जिन्हें भारत के 140 करोड़ लोगों की चिंता हो।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि सुभास पार्टी अपने उद्देश्य से मेल खाने वाले संगठनों और पार्टियों के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में आगामी माह में होने वाले नगर निकाय के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। हर प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, उसके बाद प्रत्येक जिले में पार्टी का संगठन खड़ा किया जाएगा।
सम्मेलन को रामकुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा होदिया, राघवेन्द्र सिंह, अर्चना चैधरी (बिजनौर), किशन गर्ग, हरवीर सिंह, देवरियों के जिलाध्यक्ष विजय हुआठा, प्रवीन, मिन्टू सिंह, सुजीत तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव को जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम से मनाया। केक काटा और सभी को वितरित किया गया। सम्मेलन में बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा, प्रभारी उत्तर-प्रदेश श्यामवीर यादव, रंजीत कुशवाहा (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), वीर सिंह त्यागी (गाजियाबाद), अनुज यादव (एटा), सतेन्द्र राय (गोरखपुर), भगवंत यादव (कुशीनगर), हिमांशु शेखर ( बलिया), मो0 अतीक अहमद (अम्बेडकर नगर), महेन्द्रलाल, मन्नु यादव, अवनीश त्रिपाठी, प्रभास मिश्रा, संगीता यादव (कुशीनगर), शिवसरण श्रीवास्तव (छत्तीसगढ़), समइकबाल यादव (देवरिया), रंजीत कुशवाहा, सन्नी, गोपाल सिंह, रिंकू, राजीव गौतम, दीपक वर्मा, विवेक राणा, दीपक पाल, सुरेश रैना, अरविन्द प्रजापति, गणेश, अरविन्द, दीपक शर्मा, सुनील दत्त, राजेन्द्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*