गौतमबुद्ध नगर: लक्ष्मी सिंह ने पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की नवनियुक्त पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले सोमवार देर रात यहां के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह का तबादला एडीजी पद पर लखनऊ कर दिया गया था। उनके स्थान पर लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
आईपीएस लक्ष्मी सिंह 2000 बैच की टॉपर हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग और समाजशास्त्र् में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बनी हैं। उन्हें ईमानदार और एक साहसी पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वह 2014 में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) आगरा रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया था। लखनऊ परिक्षेत्र की पुलिस महानिदेशक (आईजी) रही हैं। वाराणसी, चित्रकूट, गोंडा, फर्रुखाबाद, बागपत और बुलंदशहर सहित अन्य जिलों में पुलिस प्रमुख रह चुकी हैं। माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ मुहिम चलाने में लक्ष्मी सिंह हमेशा आगे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लक्ष्मी सिंह को पुलिस में कंप्यूटरीकरण में योगदान के लिए पुरस्कृत और बेहतर पुलिसिंग के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर चुके हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*