विज्ञान प्रदर्शनी में लीलावती स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भ्रूण भारत नगर स्थित लीलावती पब्लिक स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी (GENIUS MINDS 2022) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती इंदु बाला बग्गा (महासचिव लीलावती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल) और लीलावती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय बग्गा रहे। प्रदर्शनी में कक्षा एक से लेकर 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के मॉडल्स बनाकर अपने हुनर का परिचय दिया। करीब 200 अभिभावकों ने इस विज्ञान प्रदर्शनी को देखा और उन्होंने सभी बच्चों के कौशल की सराहना की।
शनिवार, 3 दिसंबर को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विशेषकर मंगलयान, कार्निवल राइड, रीयूज प्लास्टिक साइकिल सिस्टम, सोलर एनर्जी सिस्टम, वाटर हार्वेस्टिंग, हम और प्रकृति आदि के मॉडल बनाए। चेयरमैन संजय बग्गा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ-साथ शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के योगदान के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती नीरू बग्गा, श्रीमती वंदना भार्गव, गौरव सक्सेना, संतोष कुमार, गुलजार खान, श्रीमती सुगंध रघुवंशी आदि विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*