नोएडा में नुक्क्ड़ चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिला उन्नति संस्था द्वारा आयोजित 11 दिवसीय महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के चौथे दिन आज सेक्टर 5 स्थित हरौला में नारी नुक्क्ड़ चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। संस्था की जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने महिलाओं से कहा कि आपके साथ किसी भी तरह की हिंसा होती है तो उसे चुपचाप सहें न, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाएं।
उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाएं रास्ते में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 112 या 1090 हेल्पलाइन नम्बर डायल कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही लड़कियों को शिक्षित करने की अपील की है।
जिला मीडिया प्रभारी वंदना झा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि संस्था द्वारा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम को लेकर प्रादेश स्तर पर 11 दिवसीय महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उसी कड़ी में रविवार को हरौला गांव में नारी नुक्क्ड़ चौपाल लगाकर बच्चियों और महिलाओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर नोएडा उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, मीना, उमा, पूजा आदि सदस्य मौजूद रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*