ग्रेटर नोएडा : कृष्णा सिटी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। छपरौला स्थित कृष्णा सिटी वेलफेयर सोसायटी का चुनाव संपन्न हो गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष ने नयी कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें सत्या, सरस और परम ब्लॉक के सदस्य शामिल हैं।
शिवकुमार शर्मा कृष्णा सिटी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक मनोनीत किए गए हैं, जबकि अध्यक्ष श्रीमती तनु तोमर को चुना गया है। दो उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम श्रीवास्तव और अशोक शर्मा, सचिव कुलदीप भाटी, उप सचिव विजय जिंदल, कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, सहायक कोषाध्यक्ष विनय तिवारी और अनिल श्रीवास्तव को सोसायटी का सलाहकार बनाया गया है।
अध्यक्ष तनु तोमर के अनुसार सोसायटी का चुनाव सर्वसम्मति से 18 दिसंबर, 2022 को किया गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किए गए हैं। श्रीमती दीपा सिंह, संदीप शुक्ला, राजकुमार शर्मा, सतेन्द्र मलिक, नरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, आशुतोष जोशी, रोबिन पाल और अरुण सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। परम, सत्या और सरस ब्लॉक के निवासियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि स्थानीय लोगों की जो भी समस्याएं होंगी अब उनका समाधान सोसायटी के माध्यम से जल्द से जल्द हल की जाएंगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*