राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति को गति देने के लिए श्रीमती कुसुम पथारिया को जिला उपाध्यक्ष और श्रीमती मिलिता कुमारी को नोएडा महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान पर जोर देते हुए कहा कि इसे हर गांव और कस्बे तक ले जाए जाने की आवश्यकता है।
संस्था की जिला मीडिया प्रभारी बंदना झा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी एवं कोआर्डिनेटर मनोज झा भी उपस्थित रहे। नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम पथारिया एवं श्रीमती मिलिता कुमारी ने कहा है कि जिले के विभिन्न सेक्टरों एवं गांवों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में वे शीघ्र ही कार्य की शुरुआत करेंगी। इस दौरान पूजा अवाना, कविता सिंह, साधना त्रिपाठी, उमा जायसवाल, मंजू शर्मा आदि उपस्थित रहीं।


Leave a Reply