
अमित मिश्रा, मुम्बई
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉड्र्स तोड़ दिए हैं। फिल्म वॉर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म है। इसने विक्की कौशल की फिल्म को पछाड़कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इसके अलावा इस फिल्म ने ऋतिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कृष 3 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म उरी ने 245. 36 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि फिल्म कृष 3 का लाइफटाइम बिजनेस 244.92 करोड़ था।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म वॉर टाइगर श्रॉफ के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म ने टाइगर की फिल्म बागी 2 के कलेक्शन को महज 5 दिनों में पीछे छोड़ दिया था और 10 दिन की कमाई के बाद इस फिल्म ने ऋतिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कृष 3 को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अभी तक ये फिल्म कबीर सिंह से थोड़ा पीछे है जो इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर शीर्ष पर काबिज है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने 278.24 करोड़ की कमाई की है।


Leave a Reply