नॉर्थ इंडियाज गोट टैलेंट ऑडिशन में आप भी 16 अप्रैल को आजमा सकते हैं अपना हुनर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। दीप प्रोडक्शन द्वारा अलग-अलग प्रतिभागियों के लिए 16 अप्रैल को नार्थ इंडियाज गोट टैलेंट ऑडिशन आयोजित करेगा। जो प्रतिभाएं डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग, कॉमेडी एवं अन्य विधाओं में अपना हुनर आजमाना चाहते हैं, वे प्रतिभाग कर सकते हैं।
रविवार, 9 अप्रैल को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए दीप प्रोडक्शन की सीईओ (Head Roayl Event Orgznizer C.E.O.) डॉक्टर निधि वर्मा ने बताया कि नॉर्थ इंडियाज गोट टैलेंट एक बॉलीवुड टीवी रियलिटी शो है। अलग-अलग विधाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए दीप प्रोडक्शन 16 अप्रैल को ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमें प्रतिभागी डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग, कॉमेडी एवं अन्य विधाओं में अपना हुनर आजमा सकते हैं।
डॉ निधि वर्मा के अनुसार यह अवसर उन लोगों के लिए बेहतर है जो किसी न किसी कारण से अपने हुनर को अब तक प्रदर्शित नहीं कर पाए हैं। दीप प्रोडक्शन उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का 16 अप्रैल को एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म दे रहा है। यहां आकर वे सभी प्रतिभागी अपना हुनर आजमा सकते हैं, जिनमें कुछ कर दिखाने की तमन्ना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीप प्रोडक्शन के डायरेक्टर दीप सिंह चौधरी (मिस्टर हरियाणा), सिमरन रंधावा, नितिन शर्मा, शो इवेंट आर्गनाइजर तरुण मानव, शो पार्टनर हरेंद्र हुडा, आदि गुर्जर, आशुतोष पाठक, ज्योति तोमर, अनिल अरोड़ा और तनुज शर्मा उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*