राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट ने हिंदी भवन में अपना पांचवां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक एवं समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव ने की और मुख्य अतिथि चंद्रपाल शर्मा रहे। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रमिला भारती, संस्थापक रवींद्रनाथ सिंह और मुख्य वक्ता सविता चड्ढा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य शहरों से आए 70 से अधिक कवियों, कवयित्रियों, साहित्यकारों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था द्वारा प्रकाशित 12 एकल एवं साझा पुस्तकों का विमोचन और फिर उनके रचनाकारों को सम्मानित किया गया।
पुस्तक विमोचन में श्रीराम गाथा शामिल :
रविवार, 9 अप्रैल को आयोजित भव्य समारोह में सरस्वती वंदना एवं संस्था गान ममता झा, संगीता झा, अर्चना झा अन्नू, ममता ठाकुर, कमल धमीजा और विनीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रवीन्द्र नाथ सिंह, ममता सिंह, रथिंद्र नाथ झा और संजय कुमार ओझा ने सभी अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, माला एवं सम्मान प्रतीक देकर किया। जिन पुस्तकों का विमोचन हुआ, उनमें श्रीराम गाथा, जीवन के इस मोड़ पर, नन्ही दुनिया, अशर्फियां, काशी भैरव, गंधर्व प्रेम, कमलेश प्रकाश दोहावली, मन को बांध लो ना, पंचतंत्र की कहानियां नारी तेरे कितने रूप एवं बच्चे मन के सच्चे शामिल हैं।
काव्य पाठ से मन मोह लिया :
कार्यक्रम दो सत्र में चला। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता ट्रू मीडिया के प्रधान संपादक ओम प्रकाश प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि राम औतार बैरवा, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सपरा, गुलाब चंद पटेल, राष्ट्रीय सलाहकार रथिंद्र नाथ झा, व्यवस्था मंत्री संजय कुमार ओझा और संस्था के नोएडा अध्यक्ष प्रेम शर्मा ‘प्रेम’ उपस्थित रहे। अर्चना झा अन्नू, रीता जय हिन्द, जय वीर सिंह अत्री, आरती झा आद्या, ममता झा, आरडी शर्मा, संजय कुमार ओझा, डॉक्टर पूनम सिंह, कमल धमीजा, मंजू बिश्नोई गुप्ता, डॉ सरिता गर्ग, इन्द्राणी सिन्हा, साधना मिश्रा लखनवी, कविता सिंह, रुमा रानी, रुचि जैन, पूनम देवी, रागिनी प्रसाद, संगीता झा, भावना अरोड़ा मिलन, दीपा शेखर झा, सूबेदार रामस्वरूप कुशवाह, डा सुशील कुमार शैली, ममता ठाकुर, विनीता सिंह आरुषि, उर्वी उदल और संध्या श्रीवास्तव ने काव्य पाठ कर सभी का मन मोह लिया।
मुक्त कंठ से की प्रशंसा :
सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों ने सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की देश-विदेश में साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट कला, संस्कृति, साहित्य एवं समाजसेवा के लिए देश-विदेशों में अपनी पहचान बना चुका है। तमाम विधा के लोगों को यह मंच प्रदान करता है और यह ट्रस्ट नवोदित रचनाकारों एवं वरिष्ठ साहित्यकारों के बीच सेतु का कार्य कर रहा है।
उत्कृष्ट योगदान की सराहना :
वेदांश के कुशल संयोजन एवं उत्कृष्ट व्यवस्था की सभी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम कें मुख्य अतिथि ने उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया। कविता सिंह, आरती झा, ममता झा, विनिता सिंह, आरडी शर्मा, डा भावना नवीन एवं इंद्राणी सिन्हा ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। डा अरुणा पाठक एवं संजय जैन ने शानदार मंच संचालन किया।


बहुत ही सुंदर जानकारी प्रस्तुत किया गया है अभिनंदन