मेवाड़ में रितु व शिखा मिस तो संजोग और अनुज मिस्टर फेयरवेल चुने गए

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बीकॉम विभाग की ओर से आयोजित फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों ने धमाल कर दिया। खूब नाचे-गाये और मेवाड़ इंस्टीट्यूट में बिताये दिनों के अनुभव साझा किये। फेयरवेल प्रतियोगिता में बीकॉम से संजोग यादव एवं रितु नागरकोटी मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल चुने गये। एम.कॉम से शिखा द्विवेदी मिस फेयरवेल और अनुज चौधरी को मिस्टर फेयरवेल के रूप में चुना गया।
फेयरवेल पार्टी में बी.कॉम द्वितीय वर्ष और एम.कॉम प्रथम वर्ष के छात्रों ने बीकॉम तृतीय वर्ष और एमकॉम द्वितीय वर्ष के निवर्तमान छात्रों को विदाई दी। निवर्तमान छात्रों ने प्लेसमेंट में अपने अनुभवों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने कनिष्ठों का विभिन्न क्षेत्रों में मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को अलग-अलग टैग दिए गए। कुछ रोमांचक खेल भी हुए।
मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभाशीष दिये। बीकॉम विभाग की प्रभारी डॉ. निधि बंसल ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अनुराग ठाकुर और बीकॉम के अभिषेक कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर संगीता कौल, सहायक प्रोफेसर श्रेया अग्रवाल सहित बीकॉम विभाग के तमाम शिक्षण स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*