इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा के उपायों की जानकारी एवं उनके अनुसरण के प्रति जागरूकता सड़क हादसों की रोकथाम का सबसे सटीक उपाय है। विशेषकर छोटी उम्र के उन लोगों के लिए जो नए-नए दुपहिया वाहनों का प्रयोग करना सीखते हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में शनिवार को 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस्पेक्टर संतोष सिंह और उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक करते हुए कई टिप्स दिए।
यातायात निरीक्षक गाजियाबाद संतोष सिंह ने हेलमेट के प्रयोग को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि सड़क पार करते समय हमें ट्रैफिक लाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने वाहन की रफ्तार को नियंत्रण में रखना चाहिए। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित नए नियम-कानून और उनके उल्लंघन में लगने वाले जुर्माने तथा सजा के बारे में विस्तार से बताया। संतोष सिंह ने आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटना के पीछे सबसे बड़ा कारण सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करना बताया।
यातायात पुलिस ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आम लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीज़ो ने कार्यशाला को सड़क हादसों को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए इंस्पेक्टर संतोष सिंह एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*