खुर्जा : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर निकाय चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन रहा। सभी पार्टी प्रत्याशियों ने रैली व जनसंपर्क कर मतदाताओं को रिझाने का पूरा प्रयास किया। भाजपा ने भी प्रचार अभियान के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया।
मंगलवार को खुर्जा में नगर निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और नगर में भ्रमण किया। जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। रोड शो में नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अंजना सिंघल के साथ, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और खुर्जा के भूतपूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पांजलि शर्मा, चुनाव प्रबंधक दिनेश अग्रवाल, बूथ प्रभारी महेश चौधरी, भूतपूर्व नगर अध्यक्ष भगवान चंद्र गोविल आदि मौजूद रहे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*