समर कैंप में मस्ती के साथ इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के बच्चे सीख रहे हुनर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। छोटे बच्चों के स्कूल जहां एक ओर बंद हो गए हैं, वहीं प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल 17 से 30 मई तक समर कैंप चला रहा है। इसमें छोटे बच्चों को उनके उपयोगी तमाम जानकारी दी जा रही है। उनके मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, मस्त और व्यस्त रखने के लिए पूरा कार्यक्रम निर्धारित है। सभी बच्चे पूरी मस्ती के साथ-साथ कई नए हुनर भी सीख रहे हैं।
पूर्व प्राथमिक कक्षाओं से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित समर कैंप (अभिव्यक्ति) में हर बच्चे का ध्यान रखा जा रहा है। सीखना एक सतत प्रक्रिया है, जो जीवन भर चलती रहती है लेकिन बचपन में सीखने की उत्सुकता सबसे अधिक होती है। इसलिए बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के मद्देनजर आकर्षक गतिविधियों जैसे- बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कुकिंग विदाउट फ्लेम, कैलीग्राफी, योगा, नृत्य, संगीत गायन एवं वादन, स्केटिंग, फन विद मैथ, शतरंज, कैरम तथा ड्राइंग एवं पेंटिंग आदि की व्यवस्था की गई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*