छात्राओं को सेनेटरी पैड बांटे और योन रोगों के प्रति किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जन मानव उत्थान समिति एवं डीएस एजुकेशन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन डासना मसूरी द्वारा स्वच्छ बेटियां स्वस्थ बेटियां महाअभियान चलाया गया। संस्था ने छात्राओं को फ्री सेनेटरी पैड का वितरण किया। साथ ही उन्हें इस दिशा में जागरूक भी किया।
सोमवार के इस कार्यक्रम में जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा और इंस्टिट्यूशन के चेयरमैंन डॉ देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। एक विचार गोष्ठी भी की गई, जिसके माध्यम से बेटियों को माहवारी के समय स्वच्छ व स्वस्थ रहने और यौन रोगों के बचाव के तरीके बताए गए। इस अवसर पर कई छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ रंजना सिंह, डॉ सपना अग्रवाल, साधना सिंह, सोनम, प्रीति, सोनिया, डॉ देविंदर सिंह, रविंद्र, डॉ महेश तिवारी, डॉ योगेश आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*