राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरदोई। गौरव जन कल्याण संस्थान द्वारा मौनी बाबा मंदिर के बाहर धूप और गर्मी से परेशान लोगों को शरबत वितरण कर उन्हें राहत देने का प्रयास किया। यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा इस महीने के प्रथम दिन से चलाया जा रहा है। आज से पहले नवीन गल्ला मंडी और हरे कृष्णा कॉन्फ़ेक्शनरी सिनेमा रोड पर प्याऊ लगाकर शीतल जल वितरण किया गया था।
संस्थान के राष्ट्रीय सचिव इ॰ गौरव श्रीवास्तव के अनुसार ने बताया कि सरन ट्रेडर्स एमजी मार्ग पर भी प्याऊ लगाया गया है। रविवार के कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार आलोक गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंजलता श्रीवास्तव, वरिष्ठ सलाहकार आलोक गुप्ता, सलाहकार सोमनाथ गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, युवा ज़िला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, युवा ज़िला सचिव संदीप गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, ज़िला कोषाध्यक्ष दीपक दीक्षित, कल्पना गुप्ता, विनीता पांडेय, अनीता मिश्रा, विनोद श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, कुंदन सिंह, राममोहन श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, हीरा कुशवाहा, निखिल कुशवाहा, अवनीश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply