‘टीआरपी के चक्कर में आधी-अधूरी खबरों को परोसना ठीक नहीं’

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सुल्तानपुर। पत्रकार एशोसिएशन द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‘फैजाबाद की आवाज’ के संपादक सुरेश पाठक ने कहा कि आज खबरों की विश्वसनीयता पर खतरा मंडरा रहा है। टीआरपी के चक्कर में टीवी चैनल व पोर्टल वाले आधी-अधूरी खबरें परोस रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज एंड्राइड मोबाइल रखने वाला आधी-अधूरी खबरों को वाट्सएप ग्रुपों में पोस्ट कर खुद को पत्रकार समझता है। इस अधकचरी सूचना व खबरों की वजह से पाठक भ्रमित होता है। यह किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है। इसी कड़ी में कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में ‘हिंदुस्तान’ के उप संपादक दिनेश दुबे ने खबरों को परखने और उसे पुख्ता करने के गुर बताए।
संगठन के अध्यक्ष डा अवधेश शुक्ला ने समारोह में आए सभी पत्रकारों के प्रति आभार जताया। समारोह को संगठन के महासचिव केके तिवारी, आमिल सिद्दीकी, डा हरिचंद्र श्रीवास्तव, विनोद पाठक आदि ने भी संबोधित किया। संचालन ज्ञानेंद्र विक्रम रवि ने किया।
पत्रकार सम्मेलन समारोह में एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित एक पत्रिका का लोकापर्ण किया गया। इस अवसर पर उपजा जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार विजय विद्रोही, एसपी गुप्ता, अशोक मिश्रा, निसार अहमद, राजदेव शुक्ला बेनू, सतीश मिश्रा पंडा, सूर्य प्रकाश तिवारी, शिवकुमार दुबे, संगठन के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, अशोक मिश्रा, संगठन के तहसील बल्दीराय अध्यक्ष पीर मोहम्मद, कुड़वार अध्यक्ष उदय प्रकाश मिश्रा, बृजेश शुक्ला सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*