इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लिया नाइट कैंप का आनंद

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल द्वारा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन एवं रोमांच से भरपूर नाइट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई। बच्चों का जोश उफान पर देखा गया।
जार्ब रोलर, टग ऑफ वार, कमांडो क्रॉल, हैमस्टर व्हील, जिपलाइन, आर्चरी, सैक रेस एवं स्पाइडर वेब के अतिरिक्त और भी बहुत सी सामूहिक गतिविधियों के आकर्षण में बॅंधे बच्चे गर्मी व थकान को अनदेखा करते हुए जल्दी से जल्दी सभी गतिविधियों को पूरा कर लेना चाहते थे। टैंट लगवाए गए तथा कुछ मानसिक एवं तार्किक योग्यताओं से संबंधित बच्चों ने खेल खेला। डीजे और म्यूजिक का आनंद लिया।
बुधवार की प्रातः सभी बच्चों ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने नाइट कैंप के प्रति बच्चों और अभिभावकों के आकर्षण को देखते हुए आगामी वर्षों में और भी अधिक आकर्षक गतिविधियों एवं सुव्यवस्था के साथ नाइट कैंप के आयोजन की घोषणा कर सभी बच्चों को एक अपूर्व, सुखद व अविस्मरणीय अनुभव के साथ उनके घर के लिए विदा किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*