राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय और पतंजलि योगपीठ जल्द ही मिलकर एकसाथ काम करेंगे। भीलवाड़ा में योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव से मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार गदिया ने मुलाकात कर उन्हें मेवाड़ विश्वविद्यालय में चल रही योग की गतिविधियों और योग विषय को आमजन तक पहुंचाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही भावी पीढ़ी के लिए योग के महत्व पर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
स्वामी रामदेव ने मेवाड़ विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए विश्वास दिलाया कि मेवाड़ विश्वविद्यालय और पतंजलि जल्द ही मिलकर भविष्य के प्रयासों के लिए कार्य करेंगे। कुलाधिपति डॉ गदिया ने मेवाड़ विश्वविद्यालय स्थित स्वामी महेश योगी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योग का दौरा करने का आमंत्रण भी स्वामी रामदेव को दिया है। इस अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply