न्यायालय में याचिका, गाजियाबाद के 26 पार्षदों की बढ़ी मुश्किल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम के 26 पार्षदों पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान गलत सूचना के आधार पर नामांकन किया था। इन वार्डों के हारे हुए उम्मीदवारों ने जीते हुए पार्षदों के निर्वाचन में गड़बड़ियों के आरोप लगाकर न्यायालय में याचिका दाखिल की है। जिससे 26 पार्षदों की पार्षदी पर संकट गहराने लगा है। इन सभी की पार्षदी जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि करीब तीन महीने पहले हुए नगर निगम चुनाव के दौरान नामांकन दाखिल करते समय पार्षदों ने कई तथ्यों को छिपाया, अधूरी जानकारी दी या फिर गलत दस्तावेज प्रस्तुत किया। इन वार्डों से हारे हुए उम्मीदवारों ने यह आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि गलत जानकारी देकर जो पार्षद जीते हैं, उनकी पार्षदी खत्म होनी चाहिए। ऐसे में न्यायालय ने अगर दोषी पाता है तो 26 पार्षदों को अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है।
बताया जा रहा है कि नगर निगम के वार्ड 10, 17, 20, 21, 26, 29, 34, 35, 36, 41, 59, 60, 63, 64, 66, 72, 73, 74, 75, 82, 83, 86, 87, 89, 93 और 96 के पार्षदों ने चुनाव के समय जो नामांकन किया था, उसमें कई तरह की झूठी जानकारी दी है। जाति प्रमाण पत्र, संपत्ति आदि की जानकारी छिपाई गई है। कायदे से इसकी जांच नामांकन के दौरान होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं की गई। अब प्रशासन के स्तर पर इस मामले में न्यायालय में दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*