राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सुप्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ और समाजसेवी सेवाराम बग्गा की 87वीं जयंती के अवसर पर एसबी रिकार्ड्स एकेडमी स्टेज के प्रोग्राम ‘आनंद विद चेतन आनंद’ की लॉन्चिंग नामचीन कवियों की कविताओं को रिकॉर्ड करके हुई। पहले एपिसोड में सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रमा सिंह, सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुनहरी लाल तुरंत, बाबा कानपुरी, सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ. राकेश सक्सेना और चेतन आनंद की कविताओं को प्रताप विहार स्थित एसबी रिकार्ड्स एकेडमी के नवनिर्मित भव्य स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। संचालन ‘आनंद विद चेतन आनंद’ के संयोजक डॉ. चेतन आनंद ने किया।
कार्यक्रम का पहला एपिसोड प्रमुख समाजसेवी, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ स्वर्गीय सेवाराम बग्गा को समर्पित रहा। जल्द ही एसबी रिकार्ड्स के यूट्यूब चैनल पर यह कार्यक्रम प्रसारित होगा। इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर एवं स्वर्गीय श्री सेवाराम बग्गा के ज्येष्ठ पुत्र संजय बग्गा ने सभी कवियों को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि एसबी रिकार्ड्स कम्पनी ने इंटरनेशनल तकनीक से युक्त अत्याधुनिक स्टूडियो और ऑडिटोरियम लीलावती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए हैं, जिनमें अनेक महत्वपूर्ण डिप्लोमा कोर्सेज के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों को भी संचालित किया जाएगा।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply